फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug smuggler Harbhajan hopes run away in Pakistan

पंजाबः कुख्यात ड्रग तस्कर हरभजन के पाक भागने की आशंका, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Tue, 21 Aug 2018 09:51 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
drug smuggler Harbhajan hopes run away in Pakistan
ड्रग तस्कर हरभजन का घर

फिरोजपुर के घल्लखुर्द के पास शनिवार की शाम फायरिंग कर पुलिस कस्टडी से कुख्यात तस्कर हरभजन सिंह को छुड़वाकर ले जाने वाले आरोपियों की लोकेशन अमृतसर की तरफ मिली है। इससे खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि हरभजन पाक भाग चुका है। हरभजन को पाक तस्करों के इशारे पर ही पुलिस से छुड़वाया गया था, इसके लिए कई दिनों से हरभजन को जेल से छुड़वाने की योजना चल रही थी, इसीलिए उसे फिरोजपुर जेल से नाभा जेल शिफ्ट किया था। हरभजन पर कथित तौर पर पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने की बात भी कही जा रही है। 

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक घल्लखुर्द के पास से जब दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस कस्टडी से हरभजन को छुड़वाकर ले गए थे, उस समय उनकी तलाश शुरू की गई थी। इस पर उनकी लोकेशन अमृतसर की तरफ देखी गई थी, उसके बाद लोकेशन गायब हो गई। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरभजन पाक भाग चुका है, क्योंकि उसके पाक में बड़े से बड़े तस्करों से गहरे संबंध हैं। एक खुफिया एजेंसी ने पुलिस को हरभजन संबंधी जानकारी दी थी कि वह पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन


हेरोइन तस्करी के आरोप में तस्कर हरभजन सिंह का भाई जोगिंदर सिंह उर्फ जीता उर्फ शम्मी, सोनू, मां कौशल्या, पिता लाल सिंह व बहन विभिन्न जेलों में बंद हैं। इन सभी के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं, पाक तस्कर इन्हें पचास से साठ किलो हेरोइन की खेप एक साथ भेज देते थे। पूरे पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों में हेरोइन व असलहा गैंगस्टरों व अन्य अपराधियों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व गांव निहाले वाला से हरभजन के भाई सोनू को फिरोजपुर पुलिस ने पकड़ा था, उस समय जीता भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस को सोनू से हेरोइन व 44 लाख रुपये मिले थे। इसी तरह एक अक्तूबर 2017 को एसटीएफ ने तरनतारन के पट्टी इलाके से जीता को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। जीता के पास से 34 लाख रुपये, हेरोइन व पिस्टल मिली थी। पूरा परिवार हेरोइन तस्करी में लगा है। इनकी हवेली सीमांत गांव निहाले वाला के पास सतलुज दरिया के किनारे और कंटीली तार से पास बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed