फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket, shopkeeper selling drugs to childrens

'दुकानदार मेरे बच्चे को नशे की गोली देता है, बचा लिजिए'

Tue, 29 Sep 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 29 Sep 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
drug racket, shopkeeper selling drugs to childrens

साहब मेरे बच्चे को बचा लिजिए। दुकानदार उसे नशे की गोलियां देता है। महिला के मुंह से यह बात सुनकर सबके होश उड़ गए। मामला हरियाणा में पानीपत का है।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीजेएम परमिंदर कौर ने महादेव कॉलोनी की एक किराना दुकान पर छापा मारकर नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एक मां की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन


पुलिस दल के साथ महादेव कॉलोनी स्थित किराना की एक दुकान पर दबिश दी। दुकानदार को बच्चे को प्लास्टिक व जूते चिपकाने वाली ट्यूब देते रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली और दुकान से उसी तरह का अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की सजगता से हुआ कारोबार का खुलासा

drug racket, shopkeeper selling drugs to childrens

किराना की दुकान में जूता चिपकाने वाली ट्यूब से नशे की लत का खुलासा एक मां की वजह से हुआ। महादेव कॉलोनी निवासी एक महिला ने सीजेएम को शिकायत दी और उसके आठ-नौ साल के बच्चे को नशे की लत पड़ने की जानकारी दी। सीजेएम ने बच्चे को दस रुपये दिए और दुकान पर भेज दिया। यहां पर बच्चे ने दुकान से एक ट्यूब ली और फिर दूसरी दुकान पर पहुंच गया। दूसरे दुकानदार ने ट्यूब देने से इनकार कर दिया। इसी तरह से सीजेएम की अगुवाई में पुलिस को ऐसे मामले में बड़ी सफलता मिली।

कॉलोनी के कई बच्चों को नशे की लत
शिकायतकर्ता महिला का लड़का इस तरह के नशे की लत का अकेला नहीं है, बल्कि कॉलोनी के काफी बच्चों को यह लत लगी है। बच्चे ने सीजेएम परमिंदर कौर को बताया कि उनका चार-पांच बच्चों का एक ग्रुप है और वे ट्यूब के सहारे नशा करते हैं। इसके अलावा भी कॉलोनी के कई बच्चे इस तरह का नशा करते हैं।

ट्यूब और दूध की थैली से नशा

drug racket, shopkeeper selling drugs to childrens

वे दुकान से कापी किताब या प्लास्टिक का सामान चिपकाने वाली ट्यूब ले जाते हैं। यह आठ रुपये की मिल जाती है। वे दूध की खाली थैली को तलाश लेते हैं और ट्यूब को दूध की खाली थैली में डालकर रगड़ देते हैं। फिर उसको सूंघ लेते हैं। उसके सूंघने से नशा हो जाता है।
नोट: जैसा की बच्चे ने अपनी मां और सीजेएम परमिंदर कौर को बताया।

दुकानदार ने कहा, पुलिस को बताने वाला था
दुकानदार प्रदीप ने बताया कि वह गुड़मंडी स्थित थोक की एक दुकान से चिपकाने वाली ट्यूब लेकर आता है। वह एक पैकेट ही लेकर आया था। उसको पहले लगा कि बच्चे इसको कापी या किताब चिपकाने के रूप में प्रयुक्त करते हैं, लेकिन उसको बाद इसकी जानकारी लगी। वह खुद भी पुलिस को इसकी सूचना देने वाला था। इससे पहले उसको पकड़ लिया गया।

दूसरे दुकानदार की भी खोली पोल

drug racket, shopkeeper selling drugs to childrens

प्रदीप ने खुद पकड़े जाने पर दूसरे दुकानदार की भी पोल खोल दी। उसने बताया कि दूसरा दुकानदार भी यह ट्यूब बेचता है और बाकी की दुकानों पर भी आमतौर पर मिल जाती हैं। किराना की दुकान में नशे के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली चिपकाने वाली ट्यूब पाकर हर कोई दंग रह गया। कुछ ही देर में कॉलोनी के बच्चे तो क्या महिला और पुरुष भी पहुंच गए। हर किसी को इस तरह से नशा करने की बात सुनकर हैरानी हो रही थी। राजपाल और संतरो ने बताया कि उनको तो पता ही नहीं था कि बच्चे इस तरह से भी नशा कर सकते हैं। वे तो यह सब देख व सुनकर अवाक रह गए।  

महादेव कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने छोटे बच्चे को नशे की लत पड़ने की शिकायत दी थी। वे चाहती तो बच्चे को नशा मुक्ति केंद्र में रखकर सकती थी, लेकिन दूसरे बच्चों के हित को देखते हुए नशा फैलाने वालों को पकड़ना जरूरी था। उन्होंने पुलिस के साथ महादेव कॉलोनी की एक किराना दुकान पर छापा मारा और यहां से चिपकाने वाली ट्यूब को बरामद किया है। बच्चे इसी को नशे के रूप में प्रयुक्त करते थे। पुलिस को आरोपी सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
- परमिंदर कौर, सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत

पुलिस को विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सूचना मिली थी और वे उनके साथ महादेव कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचे। यहां पर दुकानदार को नशे में प्रयुक्त ट्यूब को देते रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी दुकानदार प्रदीप को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- मुकेश कुमार सब-इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, थाना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed