फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug money worth Rs 1.90 crore seized by Jammu and Kashmir Police and Army in Rajouri

चंडीगढ़: अब तक 21 किलो हेरोइन और 1.90 करोड़ की ड्रग मनी बरामद, पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर मिली सफलता

Wed, 08 Sep 2021 01:49 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 01:49 AM IST
सार

माधोपुर सीमा पर इनोवा कार में 17 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार सोनू ने पहले जेल लिंक के बारे खुलासा किया था और यह भी बताया था कि उसने यह खेप तरनतारन के रंजीत सिंह उर्फ राना (अब फरीदकोट जेल में बंद) और मलकीत सिंह उर्फ लड्डू (अब मुक्तसर जेल में बंद) के कहने पर उठाई थी। अब पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर 1.90 करोड़ रुपये की ड्रग मनी राजौरी से बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Drug money worth Rs 1.90 crore seized by Jammu and Kashmir Police and Army in Rajouri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने तलाशी अभियान में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 1.64 करोड़ रुपये की ड्रग मनी से भरे दो थैले बरामद किए गए। यह ड्रग मनी अमृतसर ग्रामीण पुलिस की ओर से 26 अगस्त को जब्त की गई 17 किलो हेरोइन से संबंधित बताई गई है। यह हेरोइन अमृतसर निवासी रणजीत सिंह उर्फ सोनू से बरामद की गई थी। उससे मिली जानकारी के आधार पर ही 29 अगस्त को नौशेरा से दो नशा तस्कर सिकंदर हयात और जफर हुसैन को गिरफ्तार किया गया था और चार सितंबर को पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने सिकंदर के घर से 29.5 लाख रुपये बरामद किए थे।

विज्ञापन

  
इस संबंध में पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान सोनू ने खुलासा किया था कि उसने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके के नशा तस्करों सिकंदर हयात और जफर हुसैन से नशे की यह खेप प्राप्त की थी। इस पर पंजाब पुलिस की एक टीम नौशेरा भेजी गई, जिसने 29 अगस्त को सिकंदर और जफर को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में सामने आया कि सोनू ने अपनी इनोवा कार के नीचे बनी एक कैविटी में बहुत होशियारी से चार किलो हेरोइन छिपा रखी है। 
विज्ञापन


तलाशी में वह मिल गई और इनके नौशेरा स्थित घरों से 29.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। जांच के दौरान दोनों ने उस ड्रग मनी के बारे में खुलासा किया, जो उनके तीसरे साथी मंजूर अहमद ने अपने घर में छिपा रखी थी। अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा मुहैया करवाई गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फौज के साथ मिलकर मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया, तो वहां से दो थैलों में भरी 1 करोड़ 64 लाख 70 हजार 600 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटों से भरे इन थैलों का मालिक मंजूर अहमद नशा तस्कर सिकंदर का रिश्तेदार है, जो इस समय फरार चल रहा है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुलनीत सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने थाना नौशेरा में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed