फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver's murder by beat-up in Yamunanagar of haryana

मुखबिरी के शक में ड्राइवर को घसीटते हुए ले गए आरोपी, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या

Sun, 07 Oct 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Sun, 07 Oct 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Driver's murder by beat-up in Yamunanagar of haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

शराब की मुखबिरी के शक में दो युवकों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। दिल दहला देने वाली ये घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। शराब की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दो युवकों ने युवक की दुकान पर पहले पत्थरबाजी कर हंगामा किया। इसके बाद पत्थरबाजी देख दुकान से नीचे आए व्यक्ति को गले से पकड़ घसीटते हुए अपने घर ले गए। वहां आरोपियों ने उसे पीट पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपी उसे बेसुध हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


 वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। व्यक्ति की मौत होने की बात सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गए। यह वारदात शुक्रवार रात की है। रविवार सुबह जब उसका दोस्त उसकी तलाश करता हुआ अस्पताल पहुंचा तब उसे उसकी हत्या का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक व्यक्ति को गले से पकड़कर घसीटते व मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपी शराब तस्कर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी युवकों पर अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


कांसापुर निवासी बलदेव (42) ड्राइवरी का काम करता था। करीब छह माह पूर्व वह कांसापुर अपने मकान बेचकर कमानी चौक स्थित टैगोर गार्डन निवासी विशाल बक्शी की दुकान पर काम करने लगा और यहीं पर दुकान के ऊपर ही बने कमरे में रहता था। प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा कॉलोनी निवासी मेजर सिंह ने बताया कि वह बलदेव के साथ ड्राइवरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों दस साल से दोस्त थे। शुक्रवार रात को वह बलदेव के पास आया था। दोनों दोस्त यहां खा पी रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी इशू उर्फ मन्नी व पंकज दुकान पर आए। आरोप है कि दोनों आरोपी दुकान पर आकर शटर में पत्थर मारते हुए हंगामा करने लगे और बलदेव को आवाज लगाकर नीचे उतरने की बात कहने लगे।

सोफे पर लिटाकर की पिटाई

Driver's murder by beat-up in Yamunanagar of haryana
सांकेतिक तस्वीर

 उसने बलदेव को नीचे उतरने से मना किया, लेकिन फिर भी वह नीचे उतर गए। उसके नीचे उतरते ही आरोपी इशू व पंकज ने उसे कहा कि ‘तू हमारी शराब की मुखबरी करता है। यह कहते ही आरोपियों ने उसका गला पकड़ घसीटते हुए ले गए। वह तुरंत नीचे आया और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे भी बाइक पर बिठाकर अगवा करने का प्रयास किया। लेकिन उसने भाग कर जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने उसे अगवा कर अपने घर ले गए। वहां आरोपियों ने उससे मारपीट की। इससे युवक मौत हो गई।  

मेजर ने बताया कि अगवा करने के बाद आरोपी इशू अपने साथी पंकज के साथ बलदेव को कृष्णा कॉलोनी में अपने मकान पर ले गया। दोनों आरोपी बलदेव को सोफे पर लिटाया हुआ था और लात, घूसों और डंडों से उसकी पिटाई कर रहे थे। घर पर आरोपी इशू की दादी भी मौजूद थी। बलदेव उससे आरोपियों से बचाने की गुहार लगा रहे थे। उसने भी आरोपी की दादी से उसे छुड़ाने की गुहार लगाई। लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी। जब आरोपियों ने उसे देखा तो वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला।  

पहले दुकान पर फेंका, फिर अस्पताल पहुंचाया 

Driver's murder by beat-up in Yamunanagar of haryana
सांकेतिक तस्वीर

मेजर ने बताया कि दोनों युवकों ने बलदेव के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दुकान पर ही फेंककर चले गए। लेकिन बाद में आरोपी उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। जब डॉक्टरों ने बलदेव को मृत घोषित कर दिया तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।  

पांच हजार रुपये पुलिस को देने की बात कह रहे थे आरोपी
बताया जा रहा है कि इशू और पंकज शराब की तस्करी का काम करते हैं। प्रत्यक्षदर्शी मेजर ने बताया कि जब आरोपी बलदेव से मारपीट कर रहे थे तो वे बोल रहे थे कि ‘तूने हमारी शराब की मुखबिरी की है। तेरी वजह से पुलिस को पांच हजार रुपये देने पड़े’। बलदेव मुखबिरी करने की बात से मना कर रहा था और सुबह बैठकर बातचीत करने की बात कहीं, लेकिन आरोपी नहीं माने।  

दुकान संचालक विशाल बक्शी की शिकायत पर आरोपी पंकज और इशू के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। दुकान पर हंगामा करने व पत्थर मारने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। - सुभाष बिश्नोई, एसएचओ, थाना फर्कपुर।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed