फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   driver run away with truck full of apples, fraud of millions with chandigarh brothers

माल की डिलीवरी करने को कोई कहे तो सावधान, कहीं ऐसा न हो जाए

Thu, 03 Nov 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
driver run away with truck full of apples, fraud of millions with chandigarh brothers
सेब की पेटियों से भरा ट्रक लेकर भाग गया ड्राइवर
अगर कोई आपको माल की डिलीवरी करने की बात कहे तो सावधान रहें, कहीं आपके साथ भी ऐसा हो जाए जैसा इनके साथ हुआ। चंडीगढ़ के दो भाइयों को लाखों की चपत लगी है। दरअसल, ड्राइवर सेबों की 636 पेटियों से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया है। माल की डिलीवरी करने के नाम पर सेक्टर-26 मंडी में सेब व्यापारी को लाखों रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन


दोनों आरोपी सेबों की पेटियां ट्रक में लोड कर और 55 हजार रुपये व्यापारी से नगद लेकर सेक्टर-26 मंडी से निकले थे, लेकिन तय जगह तमिलनाडु नहीं पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-26 पुलिस ने ट्रक ड्राइवर प्रदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और खुद को दोनों का पिता बताने वाले रिछपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को उनके पास दो लोग ट्रक लेकर आए। ट्रक ड्राइवर हरप्रीत सिंह उर्फ  हैप्पी व दूसरा ड्राइवर प्रदीप सिंह ने बताया कि वे दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं। उनके पिता का नाम रिछपाल सिंह हैं। उन्होंने बताया कि वे सेबों की पेटियों की डिलीवरी करते हैं और आप उनके ट्रक में माल लोड करवा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोन पर अपने पिता रिछपाल सिंह से बात भी करवाई और उसके पिता रिछपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड है। आप बेफिक्र होकर सेबों की पेटी लोड करवा दीजिए। इसके बाद उन्होंने दोनों के ट्रक में 636 पेटी सेब रखवाकर किराये व खर्च के रूप में 55 हजार रुपये दे दिए और तमिलनाडु के लिए रवाना कर दिया।


अगले दिन ट्रक ड्राइवर हरप्रीत ने कॉल किया कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है 15 हजार रुपये की तुरंत जरूरत है। उन्होंने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में दोनों का नंबर बंद मिला और सेबों की पेटियां भी तमिलनाडु नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नंबर ट्रैक पर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed