{"_id":"653b882d57dead2da6005c63","slug":"driver-dead-body-found-under-truck-in-karnal-of-haryana-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: करनाल में ट्रक के नीचे मिली चालक की लाश, कोई हार्ट अटैक तो कोई हत्या की कर रहा चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana News: करनाल में ट्रक के नीचे मिली चालक की लाश, कोई हार्ट अटैक तो कोई हत्या की कर रहा चर्चा
Fri, 27 Oct 2023 03:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:25 PM IST
सार
पुलिस की प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से ही व्यक्ति की मौत हुई। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार बाकी है। ऐसी भी चर्चा सामने आ रही है कि व्यक्ति को मारकर ट्रक के नीचे फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के ब्रह्मानंद चौक के पास ट्रक के नीचे चालक की हार्ट अटैक से मौत के बाद सनसनी फैल गई। अल सुबह लोगों ने ट्रक के नीचे व्यक्ति के शव को देखा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से ही व्यक्ति की मौत हुई। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार बाकी है। ऐसी भी चर्चा सामने आ रही है कि व्यक्ति को मारकर ट्रक के नीचे फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतक ट्रक चालक यूपी का है। वह ट्रक लेकर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहा था। करनाल में ब्रह्मानंद चौक के पास ट्रक अचानक खराब हो गया। पुलिस के अनुसार चालक ट्रक के नीचे तकनीकी कमी को सही करने में लगा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ी और सीने में दर्द हुआ। दर्द के कारण वह तड़पता रहा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चर्चा है कि हत्या के बाद चालक को ट्रक के नीचे फेंका गया है। शरीर पर चोट के कुछ निशान भी हैं। हालांकि पुलिस इस पर कुछ नहीं कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उधर, यूपी से चालक के परिजन भी करनाल आ रहे हैं।