{"_id":"5d9c7f868ebc3e013371d2a0","slug":"driver-climbed-the-car-on-police-party-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर पुलिस ने रोका तो चढ़ा दी कार, 2 कांस्टेबल घायल, 28 बोतल शराब भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाके पर पुलिस ने रोका तो चढ़ा दी कार, 2 कांस्टेबल घायल, 28 बोतल शराब भी बरामद
Tue, 08 Oct 2019 08:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात साढ़े 12 बजे चेकिंग से बचने के चक्कर में आरोपियों ने नाके पर खड़ी पुलिस पार्टी पर ही कार चढ़ा दी। दरअसल, युवकों ने कार में अवैध शराब रखी थी। पुलिस जवानों को टक्कर मारकर कार असंतुलित होकर मिट्टी के ढेर में फंस गई, घटना में 2 कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने शहर छन्नी निवासी मां-बेटे को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तीसरा युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान शेखर, गीता और साबी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता घायल कांस्टेबल गुरसिमरन सिंह ने बताया कि वह सुजानपुर पुल नंबर 4 से 3 तक गश्त कर रहा था। रात 12:40 पर जैसे ही पुलिस पार्टी निरंकारी भवन से 100 मीटर आगे पहुंची तो सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग शराब लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताए नंबर वाली कार पहुंचते ही उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस जवानों को मार देने की नीयत से कार और तेज कर दी। वह खुद और उसका साथी अरजिंद्र सिंह कार की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
कार उन्हें टक्कर मार कर असंतुलित हो गई और मिट्टी के ढेर में जा धंसी। घायल कर्मियों ने हिम्मत से काम लिया और कार में बैठे शेखर और गीता को पकड़ लिया। ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा साबी भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 28 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर इरादा ए कत्ल, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।