{"_id":"5cf217cebdec2207514f4172","slug":"driver-burnt-alive-in-dumper-after-collision-with-truck-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने की टक्कर के बाद आग का गोला बने डंपर और ट्रक, चालक जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आमने-सामने की टक्कर के बाद आग का गोला बने डंपर और ट्रक, चालक जिंदा जला
Sat, 01 Jun 2019 03:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर समसपुर मोड़ के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों वाहन आग का गोला बन गए। बताया जा रहा है कि सोनीपत के सरथल गांव निवासी डंपर चालक विकास जिंदा जल गया। वहीं दोपहर 11 बजे तक भी डंपर के परिचालक का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रेती से भरा एक ट्रक समसपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ा था। यह ट्रक झज्जर की तरफ जा रहा था जबकि डंपर झज्जर की तरफ से दादरी आ रहा था। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन