फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doubt on wife carector, kill her with servent

चरित्र पर शक था इसलिए पत्नी और नौकर को मारा

Wed, 19 Mar 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 19 Mar 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
doubt on wife carector, kill her with servent

पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसकी वजह से उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया था। उसे लगा कि नौकर ने उसे हत्या करते देख लिया इसलिए उसने नौकर को भी मार डाला।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस जांच में वह धरा गया और लगभग एक सप्ताह पहले लहरा में हुए दोहरे कत्ल मामले के रहस्य से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने कथित आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गत 13 मार्च को लहरा के वार्ड नंबर पांच में रहने वाली गुरप्रीत कौर का कत्ल हो गया था। मृतका के पति सरबजीत सिंह ने अपनी पत्नी की मौत के लिए घर के नौकर जसविंदर सिंह निवासी लहल खुर्द के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसने कहा था कि वह अपने नौकर जसविंदर सिंह को काम के संबंध में घर छोड़कर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसका नौकर घर में नहीं था और उसकी पत्नी की लाश बाथरूम में पड़ी थी, जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे।

उस दिन की शाम को लहलखुर्द की पंचायती जमीन में एक नौजवान की लाश मिली, जिसकी पहचान नौकर जसविंदर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने थाना मूनक में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों मामलों का आपस में संबध होने के कारण एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराया की निगरानी में इस मामले को सुलझाने के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई गई। इस टीम ने गंभीरता से तफ्दीश करने के बाद आरोपी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया था। उसने बताया कि कत्ल वाले दिन उसने अपने नौकर जसविंदर सिंह को अपना एटीएम का खाता चालू करवाने के लिए बैंक भेज दिया था।


इसके बाद अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर का गला घोंटकर मार दिया और उसके शव को बाथरूम में फेंक दिया। उसे शक था कि शायद नौकर जसविंदर सिंह ने उसे अपनी पत्नी को मारते हुए देख लिया है।

उसने अपने नौकर को बहाना लगाकर अपनी गाड़ी में बिठाकर लेहल बुत से आगे ड्रेन पुल के पास चला गया, जहां उसे मिट्टी निकालने को कहा।

जब उसका नौकर मिट्टी निकालने लगा तो सरबजीत सिंह ने उसके सिर पर कस्सी से प्रहार करके उसका कत्ल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी गाड़ी लेकर पैलेस में चला गया और घर आकर नौकर पर अपनी पत्नी का कत्ल करने का ड्रामा रचकर केस दर्ज करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed