फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doubt on daughter character, brutal murder by father

बेटी का कत्ल कर जमीन में गाड़ा, शव खोलेगा सच

Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
doubt on daughter character, brutal murder by father

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो बेटी का कत्ल कर शव जमीन में गाड़ दिया। मां ने मामला उठाया तो सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। वारदात, पंजाब के संगरूर जिले के मालेरकोटला इलाके की है।

विज्ञापन


यहां नजदीकी गांव बिंझोकी खुर्द में एक पिता ने अपनी तेरह साल की बेटी को मोबाइल फोन पर किसी से छुपकर बात करने के शक में गला घोटकर कत्ल कर दिया। बच्ची के कत्ल को छुपाने के लिए शव को जल्दी दफना दिया।
विज्ञापन


मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर थाना अमरगढ़ पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन मंगलवार को शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मालेरकोटला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां जमीला उर्फ रानी पत्नी शहबाज खान ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान के मुताबिक उसका मोहम्मद रफी निवासी बिंझोकी खुर्द से इसी साल 29 जनवरी को तलाक हो गया था। उनके दो पुत्र तथा एक बेटी तलाक के बाद अपने पिता रफी के साथ ही रह रहे थे।

तलाक के बाद उसने शहबाज खां निवासी मालेरकोटला से निकाह करवा लिया था। मोहम्मद रफी से तलाक के मौके पर हुए लिखित समझौते में उसने अपने बच्चों को मिलने की इजाजत ली थी।

चाल चलन पर शक के चलते बच्ची को गला घोंटकर मारा

doubt on daughter character, brutal murder by father

जमीला ने बताया कि उसे 13 जून को अपने इस्लामिया स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती बेटी की अचानक मौत की खबर मिली तो वह तुरंत बिंझोकी खुर्द अपने पहले पति मोहम्मद रफी के घर अपनी बेटी का मुंह देखने पहुंची। बेटी का नीला पड़ा चेहरा देखकर उसे शक हुआ कि बच्ची को गला दबाकर मारा गया है।

जमीला ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी तथा बच्ची को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया। उसने अपने पहले पति पर आरोप लगाया कि उसने बच्ची को उसके चाल चलन पर शक के चलते उसका गला घोटकर मारा है।

उधर, थाना अमरगढ़ के मुख्य अधिकारी संजीव गोयल ने बताया कि पुलिस ने जमीला बेगम की शिकायत पर कार्रवाई करते ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन दिन पहले दफनाई गई बच्ची की लाश को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मालेरकोटला भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद रफी के खिलाफ कत्ल और सुबूत मिटाने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल दौरान पता चला है कि लड़की के पिता को उस पर मोबाइल फोन से किसी के साथ बातें करने का शक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed