फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder in Bholath of kapurthala

किसी ने नहीं उठाया फोन तो घर पहुंच गई बेटी, इस हालत में मां-बाप और भाई को देख दहल गई

Wed, 29 May 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Double murder in Bholath of kapurthala
घटना के बारे में जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी

कपूरथला जिले की भुलत्थ तहसील के गांव टांडी औलख में सोमवार तड़के कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से पिता-पुत्र का कत्ल कर दिया और मृत युवक की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया एक दिन तक बेसुध महिला तड़पती रही।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब पास के गांव में ब्याही बेटी घर पहुंच तो अंदर का मंजर देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पिता व भाई मृत पड़े थे और बेसुध जख्मी मां तड़प रही थी। उसने उसे तुरंत जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

गांव टांडी औलख निवासी 65 वर्षीय संतोख सिंह और उसका बेटा किरपाल सिंह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में अपने डेरे में रहते थे। सोमवार तड़के कुछ अज्ञात हमलावर आए जिन्होंने बाप-बेटे को कत्ल कर दिया और 60 वर्षीय बलबीर कौर को गंभीर रुप से घायल कर दिया। समीपवर्ती गांव करनैलगंज में ब्याही सतोख सिंह की बेटी सोमवार से मायके में फोन कर रही थी।

किसी से उसकी बात नहीं हुई। मंगलवार की सुबह उसने फिर फोन किया। किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर वह ससुराल से अपने मायके पहुंची तो देखा कि घर के अंदर बाप व भाई की लाश खून से लथपथ पड़ी थी और मां भी जख्मी हालत में तड़प रही थी। 

इस कत्ल के पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा कोई अन्य कहानी या फिर लूट की घटना है। इस बारे पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। एसीपी भुलत्थ सिमरत कौर ने बस इतना ही कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने माना कि घटना सोमवार की रात की है। हत्या का पता मंगलवार सुबह तब लगा, जब मृतक संतोख सिंह की बेटी घर पहुंची। उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed