फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Double Murder and Suicide at Bhiwani due to Domestic Dispute

पत्नी और पुत्रवधू को कुल्हाड़ी से काट कर निगला जहर, शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 14 Jul 2020 05:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Jul 2020 05:01 PM IST
सार

  • घरेलू कलह की वजह से सास-बहू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या
  • हत्याओं के बाद ससुर ने निगल लिया जहर, अस्तपाल में तोड़ा दम

विज्ञापन
Double Murder and Suicide at Bhiwani due to Domestic Dispute
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्रवधू को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। वारदात भिवानी जिले के गांव पालुवास की है । दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि जहरीला पदार्थ निगलने वाले व्यक्ति को जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सास-बहू के झगड़े से परेशान होकर व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर बुलाई गई। डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन

मामला डबल मर्डर का है। मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व एक लोहे की रॉड बरामद हुई है। जबकि हत्या आरोपी सुखबीर ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली है। मृतक के बेटे लवेश के बयान दर्ज करकेहत्या और खुदकुशी का मामला मानकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

52 वर्षीय सुखबीर ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर में मौजूद अपनी 50 वर्षीय पत्नी सुमन व 28 वर्षीय पुत्रवधू संजू पर कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। सुखबीर ने पत्नी और पुत्रवधू के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद सुखबीर ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह वहीं फर्श पर गिरकर तड़पने लगा।

अचानक उसका उसका बेटा लवेश घर पहुंचा तो पत्नी और मां की लाश देखकर बदहवास हो गया। घर के अंदर पिता सुखबीर को तड़पते देखा तो फोन कर एंबुलेंस बुलाई और पिता को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान सुखबीर ने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हेडक्वाटर वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया।

लवेश ने बताया कि वह पानी के टैंकर की सप्लाई करने का काम करता है। मंगलवार सुबह खाना खाने के बाद वह काम पर चला गया था। दोपहर करीब पौने एक बजे वापस लौटा तो मां व पत्नी के फर्श पर खून से लथपथ शव पड़े थे। पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड को भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed