फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Domestic Violence with Former Hockey Captain and Arjun Awardi

पूर्व हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी के साथ घरेलू हिंसा, बोलीं- फर्श पर घसीटा, पैर बांधकर पीटा

Mon, 17 Feb 2020 11:21 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 17 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Domestic Violence with Former Hockey Captain and Arjun Awardi
सांकेतिक तस्वीर
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पूर्व खिलाड़ी ने पति पर पिछले साल नवंबर में दो बार दहेज की मांग करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने रविवार को मणिपुर की मूल निवासी हॉकी खिलाड़ी सूरज लता देवी की ओर से 10 जनवरी 2020 को दर्ज शिकायत पर हेईगैंग पुलिस मणिपुर के हवाले से शांता कुमार सिंह के के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी सूरज लता देवी ने बताया कि वह और उनके पति ने पिछले साल नवंबर में आरसीएफ की ओर से आयोजित एक हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वे दोनों सात नवंबर की रात को आरसीएफ पहुंचे और आरसीएफ के ही एक क्वार्टर में रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ नवंबर की रात को पति ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और आधी रात तक उसे बेहोशी की हालत में जाने तक पीटा। इस पर जिला कपूरथला पुलिस ने मणिपुर से भेजी शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी

लता वर्तमान में मुंबई में पश्चिम रेलवे में अधिकारी अधीक्षक (ओएस) के रूप में कार्यरत हैं। लता ने आरोप लगाया कि रात को शांता कुमार ने खूब शराब पी रखी थी। पहले उसने उनके साथ बहस की।

जब उन्होंने दहेज के रूप में अपने नाम पर कृषि भूमि को उसके नाम पर हस्तांतरित करने से इनकार कर दिया तो उसने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने उन्हें फर्श पर घसीटा। उनके कपड़े निकाले और पैरों को बांधकर देर रात 2:30 बजे तक पीटता रहा। इससे पहले सात-आठ नवंबर की रात को भी उसे प्रताड़ित किया गया।

यह घटना 13 नवंबर की रात की है। वह किसी तरह अगली सुबह वहां से भागने में सफल रही। सूरज लता देवी और शांता कुमार सिंह की शादी फरवरी 2005 में हुई थी। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल ने बताया कि पीड़िता ने मणिपुर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है।

सुल्तानपुर लोधी में अपराध होने के कारण मामला दर्ज करने और आगे की जांच के लिए जिला पुलिस को भेजा गया है। हमारी ओर से सूरज लता देवी की ओर से उनके पति के खिलाफ दायर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed