{"_id":"5b61af634f1c1b75568b4b9f","slug":"doctor-shot-dead-in-punjab-s-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के बहाने डॉक्टर को बुलाया और रचा षड्यंत्र, वारदात देख सभी के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के बहाने डॉक्टर को बुलाया और रचा षड्यंत्र, वारदात देख सभी के उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के बहाने डॉक्टर को अपने साथ ले गए लोगों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इन लोगों ने एक ट्यूबवेल पर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के मोगा का है। यहां के गांव बधनी कलां में बुधवार सुबह रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) डॉक्टर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मरीज को दिखाने के बहाने मृतक के घर आए और उसे अपने साथ ले गए।
इसके बाद गांव लोपो-मीनिया की ओर जाते रास्ते के पास एक ट्यूबवेल पर ले जाकर दो गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर, डीएसपी (आई) हरिंदर सिंह डोड, डीएसपी (स) सत्तपाल सिंह गिल ओर सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।
थाना बधनी कलां प्रमुख इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह (35) के पिता रिटायर्ड टीचर अमरजीत सिंह निवासी राउके रोड, बधनी कलां ने बताया कि घर के पास ही मनदीप सिंह का क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे दो नौजवान मोटरसाइकिल पर उनके घर आए। उन्होंने दरवाजा खुलवा कर डॉक्टर मनदीप सिंह से मिलने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि मरीज का इलाज करवाना है। इस दौरान मनदीप सिंह आया तो मोटर साइकिल सवारों से उससे हाथ मिलाया। इसके बाद डॉक्टर मनदीप सिंह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कार से उनके साथ चला गया।
इसके बाद डॉ. मनदीप सिंह को गांव लोपो-मीनिया रास्ते पास एक ट्यूबवेल पर ले जा कर गोली मार दी गई। उन्होंने देखा कि डॉक्टर मनदीप सिंह की लाश खून से सनी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने मृतक को दो गोलियां मारीं। एक गोली गर्दन और एक जबड़े पर लगी है। पुलिस के मुताबिक हत्यारे डॉक्टर का लाइसेंसी रिवाल्वर भी साथ ले गए।
पुलिस के मुताबिक लगता है कि हत्यारों ने मृतक के लाइसेंसी रिवाल्वर से ही उसकी हत्या की है। थाना प्रमुख ने बताया कि मृतक के पिता अमरजीत सिंह के बयानों पर अज्ञात हत्यारों खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।