फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor's house attacked in broad daylight burglars

डॉक्टर के घर में लगा दी सेंध, लाखों का सामान ले उड़े

Wed, 18 Dec 2013 09:04 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 18 Dec 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor's house attacked in broad daylight burglars
रात के वक्त सुनसान घरों में चोरी का अंजाम देने वाले चोर अब दिन में भी बेखौफ हो गए हैं। रायपुर रानी स्थित एक डॉक्टर के घर को चोरों ने दिनदहाड़े अपना निशाना बनाया और घर में रखी नगदी, सामान सहित लाखों रुपये का नुकसान कर भाग गए।
विज्ञापन


डॉक्टर असीम गोलदार के मुताबिक, वह सुबह करीब 11 बजे घर को लॉक कर परिवार के साथ बाहर गए थे। करीब तीन घंटे बाद जब वापस आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी आलमारी में खुली पड़ी थी, जिसमें से कीमती सामान गायब था।

उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, पुलिस ने मौका कर घर को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम को मौका पर बुलाया। घर से नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। शिकायत के बाद रायपुर रानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


... और सेक्टर-25 में डॉक्टर का घर बचा
सेक्टर-25 में भी देर रात चोरों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही चोरों नेे दरवाजा तोड़ा तो सिक्योरिटी अलॉर्म बज गया।

सूचना निजी कंपनी के पास भी पहुंच गई, जिनसे डॉक्टर दीपक सहदेव ने अपने घर की सिक्योरिटी जिम्मेदारी दे रखी है। जिस वक्त चोरों ने प्रयास किया, घर पर कोई नहीं था।


चूंकि दीपक सहदेव का कोई नुकसान नहीं हुआ, लिहाजा उन्होंने मामला दर्ज नहीं कराया है। इससे पहले 31 दिसंबर 2012 को भी चोरी का प्रयास हुआ था, लेकिन सिक्योरिटी सिस्टम उस वक्त भी कारगर साबित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed