फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor commit suicide in patiala punjab, shot dead at home

तस्वीरें: डॉक्टर ने खुद अपने सिर में मारी गोली, ऐसे हालात में मिला शव

Wed, 16 Nov 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 16 Nov 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Doctor commit suicide in patiala punjab, shot dead at home
शाही दवाखाना के मालिक डाक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या
पटियाला के लाहौरी गेट के नजदीक स्थित प्रसिद्ध शाही दवाखाना के मालिक डाक्टर नरेश गौड़ ने मंगलवार रात सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या डा गौड़ ने 32 बोर की अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से की।
विज्ञापन


गोली उनके सिर में दाईं तरफ लगी है और लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस को लाश के पास पड़ी मिली। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक खुदकुशी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था।
विज्ञापन

मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं

Doctor commit suicide in patiala punjab, shot dead at home
शाही दवाखाना के मालिक डाक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मामले के जांच अधिकारी न्यू आफिसर कालोनी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने बताया कि न्यू लाल बाग निवासी डा. नरेश गौड़ (57) ने सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय डा. गौड़ अपने कमरे में थे, जबकि पत्नी व बच्चे घर की ऊपर की मंजिल में बने कमरे में थे। सुसाइड के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। अभी तक की जांच में लग रहा है कि वह अपनी रिवाल्वर को संभाल रहे थे कि इसी दौरान अचानक गोली चल गई होगी। 

पुलिस के मुताबिक डा. गौड़ काफी शराब पीते थे। कमरे में पड़ी लाश के पास गोलियों के दो खोल व रिवाल्वर मिली है। डा. गौड़ की एक बेटी अमेरिका में है, दूसरी बेटी इंजीनियरिंग कर रही है जबकि बेटा अमलोह में बीएएमएस कर रहा है। पत्नी नवजिंदर माडल टाउन में एसएमओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed