{"_id":"582b42924f1c1b57368fee0e","slug":"doctor-commit-suicide-in-patiala-punjab-shot-dead-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: डॉक्टर ने खुद अपने सिर में मारी गोली, ऐसे हालात में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीरें: डॉक्टर ने खुद अपने सिर में मारी गोली, ऐसे हालात में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 16 Nov 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
शाही दवाखाना के मालिक डाक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के लाहौरी गेट के नजदीक स्थित प्रसिद्ध शाही दवाखाना के मालिक डाक्टर नरेश गौड़ ने मंगलवार रात सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या डा गौड़ ने 32 बोर की अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से की।
गोली उनके सिर में दाईं तरफ लगी है और लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस को लाश के पास पड़ी मिली। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक खुदकुशी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था।

मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं
शाही दवाखाना के मालिक डाक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
मामले के जांच अधिकारी न्यू आफिसर कालोनी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने बताया कि न्यू लाल बाग निवासी डा. नरेश गौड़ (57) ने सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय डा. गौड़ अपने कमरे में थे, जबकि पत्नी व बच्चे घर की ऊपर की मंजिल में बने कमरे में थे। सुसाइड के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। अभी तक की जांच में लग रहा है कि वह अपनी रिवाल्वर को संभाल रहे थे कि इसी दौरान अचानक गोली चल गई होगी।
पुलिस के मुताबिक डा. गौड़ काफी शराब पीते थे। कमरे में पड़ी लाश के पास गोलियों के दो खोल व रिवाल्वर मिली है। डा. गौड़ की एक बेटी अमेरिका में है, दूसरी बेटी इंजीनियरिंग कर रही है जबकि बेटा अमलोह में बीएएमएस कर रहा है। पत्नी नवजिंदर माडल टाउन में एसएमओ के पद पर तैनात हैं।