फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor_Rape_Accused_Court_released

दुराचार मामले में आरोपी डॉक्टर बरी

Thu, 21 Nov 2013 08:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
Doctor_Rape_Accused_Court_released
शादी के नाम पर डॉक्टर युवती से कथित दुराचार मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल की अदालत ने  आरोपी डॉक्टर डॉ. वागेश गुटीन को बरी कर दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाने वाली युवती अदालत में बयानों से मुकर गई। पीड़िता ने अदालत में कहा कि डॉ. वागेश गुटीन उसे शादी के लिए कभी प्रपोज नहीं किया और न ही उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


युवती ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को 09 जुलाई 2013 को शिकायत दी थी कि शादी के नाम पर डॉ. वागेश गुटीन ने उसके साथ दुराचार किया। शिकायत में बताया था कि वह आरोपी के पिता के अंडर ट्रेनिंग लेने यमुनानगर गई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात डॉ. वागेश गुटीन से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे यमुनानगर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर, बुड़िया मे मेडिकल आफिसर थे। अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती शिमला चली गई थी। इस दौरान वागेश उसके संपर्क में रहा।


2010 में पीड़िता आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गई थी। आरोप के मुताबिक दिसंबर, 2010 में डॉ. वागीश ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया।

इसके बाद 16 मार्च, 2011 को वागेश उसके घर शराब के नशे में आया और मना करने के शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद डॉक्टर ने शादी करने से इंकार कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर डॉ. वागेश गुटीन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed