{"_id":"5b4cb29c4f1c1b4c748b52f7","slug":"divorced-woman-accused-of-sexually-assaulted-on-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मानवाधिकार आयोग ने तलब की स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाकशुदा महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मानवाधिकार आयोग ने तलब की स्टेटस रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा की एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी पंजाब पुलिस के कर्मचारी सुनील कुमार के खिलाफ पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी, मोहाली के मार्फत पंजाब सरकार के गृह विभाग से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले में अब तक छह सुनवाई के दौरान एसएसपी द्वारा विभिन्न कारणों का हवाला देकर और समय की मांग की जाती रही है। आयोग ने अब इस केस में एसएसपी मोहाली द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किए गए एएसआई को 14 अगस्त तक रिपोर्ट दाखिल करने का समय दिया है।
महिला ने आयोग को दी शिकायत में कहा है कि वह तलाकशुदा हैं और आरोपी पुलिस कर्मचारी ने मदद करने के बहाने उससे करीबी बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इसके बाद मिलना छोड़ दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी के इस आचरण की शिकायत 28 दिसंबर, 2017 को पंजाब पुलिस के डीजीपी से भी की गई लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस आशुतोष मोहंता और अविनाश कौर की बेंच ने शिकायत में दिए तथ्यों को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए मानवाधिकार संरक्षण एक्ट 1993 की धारा 17(आई) के तहत मोहाली के एसएसपी के मार्फत पंजाब सरकार के गृह विभाग को मामले पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए।