फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District Ayurveda Officer molestated lady yoga expert at panipat

आयुर्वेद अधिकारी की कार से कूद महिला योग विशेषज्ञ ने बचाई आबरू

Mon, 27 Jun 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Mon, 27 Jun 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
District Ayurveda Officer molestated lady yoga expert at panipat
अधिकारी शारीरिक संबंध बनाने पर स्थायी नियुक्ति देने की बात कह रहा था - फोटो : Demo pic
महिला योग विशेषज्ञ ने जिला आयुर्वेद अधिकारी पर फबतियां कसने, छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अधिकारी शारीरिक संबंध बनाने पर स्थायी नियुक्ति देने की बात कह रहा था और डीसी की मीटिंग के बहाने कार में ले जाकर उससे अश्लील हरकत की। योग विशेषज्ञ का कहना है कि उसने कार से कूदकर अपनी आबरू बचाई। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिला आयुर्वेद अधिकारी फरार है और उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है। 

महिला योग विशेषज्ञ ने महिला थाने में दी शिकायत में जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. दलबीर राठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला योग विशेषज्ञ का आरोप है कि डा. दलबीर राठी उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। दफ्तर में बुलाकर अश्लील शब्द कहता था। वीरवार को जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. दलबीर राठी ने डीसी की मीटिंग की हवाला देकर साथ चलने को कहा। दोनों कार्यालय से गाड़ी में बैठकर मीटिंग के लिए निकले। आरोप है कि डा. राठी ने कार लघु सचिवालय ले जाने की बजाय समालखा की ओर मोड़ दी।
विज्ञापन


उसने कार रोकने को कहा तो डॉक्टर अश्लील हरकतें करने लगा। उसने तुरंत अपने पति को फोन करके मामले की जानकारी दी तो डा. राठी ने उसका फोन छीनने की कोशिश की। इस छीना झपटी में जीटी रोड पर सेक्टर 25 के पास कार एक बाइक से भी टकरा गई। कार की स्पीड कम होते ही वह खिड़की खोल कूद गई। कुछ देर बाद उसका पति भी वहीं पहुंच गया। उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला योग विशेषज्ञ की शिकायत पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. दलबीर राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बीच सड़क पर की पिटाई

District Ayurveda Officer molestated lady yoga expert at panipat
जिला आयुर्वेद अधिकारी की जमकर धुनाई - फोटो : BBC
सूत्र बताते हैं कि महिला योग विशेषज्ञ की सूचना पर उसका पति भी सेक्टर-25 में पहुंच गया था। उसने मामले की जानकारी लेकर जिला आयुर्वेद अधिकारी की जमकर धुनाई भी की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। कई लोग बीच बचाव को नजदीक भी आए, लेकिन मामले का पता लगते ही पीछे हट गए। 

विंग के कर्मचारियों ने साधी चुप्पी
पूरे मामले पर आयुष विंग के सभी कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी कर्मचारी पूरे मामले को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हर कर्मचारी कुछ भी बोलने से टलता दिखा। कई महिला कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर इतना ही बताया कि योग विशेषज्ञ ने कई बार जिला आयुर्वेद अधिकारी की हरकतों के बारे में उन्हें बताया था।

समझौते के लिए राजनीतिक दबाव
आयुष विंग में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मानें तो जिला आयुर्वेद अधिकारी मामले में समझौते और पुलिस में दी शिकायत वापस लेने के लिए राजनीतिक दबाव बना रहा है। इस कारण महिला योग विशेषज्ञ काफी परेशान है और किसी से भी बात नहीं कर रही है। 

सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
महिला योग विशेषज्ञ ने मामले में कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक शिकायत भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed