फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   distance education learning programme in rohtak iim for wotking people

वर्किंग हैं, IIM से पढ़ना चाहते हैं तो पढ़ें गुड न्यूज

Tue, 24 Mar 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 24 Mar 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
distance education learning programme in rohtak iim for wotking people

कामकाजी लोग भी अब आईआईएम से पढ़ाई का ख्वाब पूरा कर पाएंगे। हालांकि यह सपना डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए पूरा होगा, वह भी ऑनलाइन। आईआईएम रोहतक में ह्यूग्स ग्लोबल एजुकेशन इंडिया लिमिटेड के इंटर एक्टिव ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म के जरिए इसकी शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


फिलहाल एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट प्रोग्राम का काम कर रहे एग्जीक्यूटिव ही हिस्सा बन सकते हैं। संस्थान में सोमवार से इसकी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


आईआईएम रोहतक के मीडिया सेल सदस्य जयेश के मुताबिक मैनेजमेंट की शिक्षा के प्रसार और अध्ययन के लिए वैश्विक केंद्र बनने की ओर संस्थान ने यह कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए अनुभवी अधिकारियों, उद्यमियों और पेशवरों को औपचारिक मैनेजमेंट की शिक्षा देकर मैनेजमेंट का ज्ञान और कौशल बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्स शुरू

distance education learning programme in rohtak iim for wotking people

इस योजना के तहत आईआईएम रोहतक जैसे प्रमुख संस्थान से औपचारिक प्रबंधन योग्यता देते हुए दो वर्ष का पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा या उनकी वरियता या विशिष्ट विषय में विशेषज्ञता को देखते हुए एक वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 2015-17 की बैच जून के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी।

प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए आईआईएम रोहतक में संपर्क करना होगा। गौरतलब है कि ह्यूग्स ग्लोबल एजुकेशन सैटेलाइट शिक्षा और ट्रेनिंग का प्लेटफार्म है। इसमें लाइव इंटरेक्टिव, दो तरफा आवाज और वीडियो की सुविधा भी होती है। फिलहाल इसकी 75 शहरों में 155 कक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed