फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute for cycle parking, man brutally beated till death

साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 10 Aug 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 10 Aug 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
dispute for cycle parking, man brutally beated till death

पंचकूला के अभयपुर गांव के साइकिल खड़ा करने के विवाद में हाथापाई के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम शीतला था। वह बलटाना के सोही टावर में माली का काम करता था। पंचकूला सेक्टर-19 चौकी में इस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


पंचकूला पुलिस द्वारा इस मामले में कोताही बरतने की जानकारी मिलने पर सोही टावर के रेजिडेंट्स ने सेक्टर-19 की चौकी पर प्रदर्शन किया। उसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सुषमा को बुलाकर उसके बयान लिखे।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी का आरोप है कि साइकिल खड़ी करने को लेकर शनिवार रात करीब दस बजे उनके पति शीतला से पड़ोसी दिलीप कुमार और मोहन लाल का झगड़ा हुआ। शीतला ने साइकिल घर के नीचे खड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप कुमार ने हटाकर अपनी साइकिल खड़ी कर दी। शीतला ने उससे कारण पूछा तो वह झगड़ा करने लगा। सुषमा का आरोप है कि उसके पति के साथ झड़प के बाद हाथापाई हुई। इस दौरान गिरने से उसके पति की मौत हुई।

अस्पताल भी ले गए पड़ोसी
झगड़े के बाद पड़ोसी दिलीप कुमार और मोहन लाल शीतला को सेक्टर-6 अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों का कहना है कि उनसे शीतला का झगड़ा जरूर हुआ, लेकिन उन्होंने उसे धक्का नहीं दिया। उसकी मौत खुद गिरने के कारण हुई।


क्या कहती है पुलिस

सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज राजेंद्र और सेक्टर-20 थाने के एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात 11.05 बजे अस्पताल से फोन आया कि एक व्यक्ति को अस्पताल में मृत अवस्था लाया गया। उसी समय चौकी इंचार्ज अस्पताल पहुंचे और मृतक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अभयपुर जाकर पड़ोसियों से मुलाकात कर जानकारी ली। इंचार्ज ने कहा कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed