हैवानियत: मां की मदद से 3 दिन तक बेटी से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिता ने तीन दिन तक अपनी 12 साल की मासूम बच्ची से रेप किया। इसमें पीडि़ता की मां ने भी अपने पति का साथ दिया। ये सनसनीखेज मामला, पंजाब के जालंधर शहर का है।
मंगलवार को लड़की ने शोर मचाया तो लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर एडीसीपी सिटी हरप्रीत मंडेर समेत आला पुलिस अधिकारी पहुंचे और लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया है।
12 साल की मासूम बच्ची ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वह अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहती है। बच्ची ने बताया कि उसके पिता अकसर उसको पीटते रहते थे, वह शिकायत लेकर थाने भी गई थी। बाद में उसके रिश्तेदार उसको मनाकर ले आए थे।
माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद से ही उसके पिता का रवैया बदल गया। उसके पिता उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे, इसकी शिकायत मां से की तो उसने भी चुप करवा दिया। चार दिन पहले उसके पिता ने उससे दुराचार किया।
मां ने सब देखा लेकिन उसे रोका नहीं। सोमवार को पिता ने छोटी बहन को सामान लाने के बहाने बाजार भेज दिया और फिर उसके साथ दुराचार किया। मंगलवार सुबह बच्ची ने यह बात पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को बता दी, जिसके बाद इलाके के लोग जमा हो गए।
इसके बाद आरोपी पिता भाग गया जबकि लोगों ने पीड़ित की मां को काबू कर लिया। एडीसीपी हरप्रीत मंडेर ने बताया कि लड़की का मेडिकल सिविल अस्पताल से करवाया गया है और माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।