फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   dgp suresh arora announced rewsrd for information about rss leader jagdish gagneja shooters

RSS के प्रांत प्रमुख पर गोलियां चलाने वालों का पता दें, इनाम मिलेगा

Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
dgp suresh arora announced rewsrd for information about rss leader jagdish gagneja shooters
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए जगदीश गगनेजा के हमलावर - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के प्रांत प्रमुख  ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर गोलियां चलाने वालों का पता देने वाले को बड़ा ईनाम देने की घोषणा की गई है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने आरोपियों के स्केच जारी कर सूचना देने वाले को दस लाख का इनाम और पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की नौकरी देने का एलान किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गगनेजा पर फगवाड़ा के हमलावरों की ओर से हमले की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने आईजी जोनल लोकनाथ आंगरा और एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह को भी अपने स्तर पर जांच के लिए कहा है। डीजीपी ने बताया कि गगनेजा पर 32 बोर और 9 एमएम की पिस्तौल से हमला हुआ था।
विज्ञापन


32 बोर यूपी और बिहार में आसानी से मिल जाती हैं, वहीं 9 एमएम की पिस्तौल मिलना मुश्किल है। यह ज्यादातर विदेश से मंगवाया जाती हैं। हमलावरों को विदेश से फंडिंग तो नहीं की गई, इसी आशंका पर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं यह भी जांच का विषय बन गया है कि पंजाब के कई कट्टरपंथी विदेश में हैं, जो सूबे में अस्थिरता का माहौल पैदा करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगनेजा पर 32 बोर और 9 एमएम की पिस्तौल से हमला

dgp suresh arora announced rewsrd for information about rss leader jagdish gagneja shooters
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारिक सूत्रों के अनुसार गगनेजा पर हमले में 32 बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ है। इसमें से चार फायर किए गए। इसके अलावा एक फायर 9 एमएम की पिस्तौल से भी हुआ था। 32 बोर की पिस्तौल छह गोलियों वाली थी, जिसमें से हमलावर ने चार गोलियां ही चलाईं। उसने एक गोली के लिए 9 एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। एसआईटी को यह खोल मिल गए हैं।

एसआईटी की जांच में कई सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई हैं। वारदात वाले दिन जब ब्रिगेडियर गगनेजा अपनी कोठी से निकले तो उससे पहले ही हमलावर वहां पर उनकी रैकी कर रहे थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है। गगनेजा की कोठी कैंट इलाके में होने से उन पर हमला करना नामुमकिन था, इसलिए हमलावरों ने वहां से करीब 10 किलोमीटर तक गगनेजा की कार का पीछा किया। वे ज्योति चौक तक उनके पीछे आए।

रास्ते में भी कई स्थानों की फुटेज पुलिस को मिली हैं। एसआईटी के सूत्रों के अनुसार हमला पूरी योजना तैयार कर किया गया। ऐसी आशंका है कि हमलावर फगवाड़ा इलाके की ओर से ही आए थे। फगवाड़ा में बीते दिनों काफी माहौल खराब हुआ था। वहां पर शिव सैनिकों और सिख संगठनों में काफी टकराव हुआ था। यह टकराव लगातार तीन चार बार हो चुका है, जब हिंदू संगठन और सिख समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। ऐसे इनपुट जांच टीम को मिल गए हैं कि हमलावर फगवाड़ा इलाके की तरफ से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed