फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy Mayor_safari_theft

गजब! डिप्टी मेयर की सफारी उड़ा ले गए चोर

Tue, 26 Nov 2013 08:50 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 26 Nov 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor_safari_theft
रविवार देर रात 1.05 बजे...। नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील तलवार के सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर-1648 के सामने उनकी सफारी खड़ी थी। इसी दो कारों में चोर आए।
विज्ञापन


एक कार से एक युवक निकला और सफारी को चाबी से खोलकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोरों ने इस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया कि जिस एसेंट और इनोवा से वे आए थे, उनका नंबर भी कैमरे में कैद नहीं हो सका।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सिल्वर कलर की एसेंट वीवा पहुंचती है, जिसमें दो युवक होते हैं। पहले से ही वहां एक सफेद रंग की इनोवा भी खड़ी रहती है।

जैसे ही चोर ने सफारी का गेट चाबी से खोलकर आगे बढ़ने लगा, पीछे-पीछे एक के बाद दो गाड़ियां साथ निकलीं, ताकि इन वाहनों के नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की चाबी लेकर सफारी में दाखिल होने वाले युवक की उम्र 30-32 वर्ष के बीच है, जबकि दो और गाड़ियों में आए युवक भी चोरी को अंजाम देने में साथ थे।

 पुलिस अब सफारी नंबर-पीबी-65एफ-7523 का सुराग ढूंढ रही है, जो डिप्टी मेयर सुनील तलवार के भाई सुदेश तलवार की थी। पहली कार चोरी होने के बाद डिप्टी मेयर ने अपने भाई से कुछ दिनों के लिए सफारी ले रखी थी।


महज डेढ़ महीने के दरम्यान इस घर के सामने से दो कारें हो चुकी हैं। फिलहाल, सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रात को चोरी, दिन में स्नैचिंग
बीती रात सेक्टर-15 के 1050 में घुसकर चोरों ने एलईडी, ज्वेलरी की चोरी कर ली। सोमवार दोपहर मकान नंबर-1228 के सामने बाइक सवार युवकों ने चेन की स्नैचिंग कर ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed