फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   depredation at Gun Point on Railway booking office

रेलवे बुकिंग आफिस में कट्टा लेकर घुसा, लूटपाट

Fri, 25 Apr 2014 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका (पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका (पंचकूला) Updated Fri, 25 Apr 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
depredation at Gun Point on Railway booking office

रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग आफिस में शुक्रवार सुबह एक नकाबपोश युवक ने लूटपाट की। उसने बुकिंग सुपरवाइजर को गन प्वाइंट पर लेकर काउंटर पर रखे करीब 4100 रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों में झड़प भी हुई और उसने सुपरवाइजर के सिर पर बट भी मारा, जिसमें वह घायल हो गए। लुटेरा जब भागने की फिराक में था, तभी सुपरवाइजर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास ही गश्त कर रहे जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और नकाबपोश युवक को मौके पर ही धर दबोचा।

विज्ञापन

आरोपी सजायाफ्ता, देहरादून का रहने वाला

depredation at Gun Point on Railway booking office

नकाबपोश युवक के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूटे गए 41 सौ रुपये बरामद किए गए। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ दीपक के रूप में हुई है जो देहरादून का रहने वाला है।

आरोपी नवीन के खिलाफ पहले भी जहरखुरानी के दो मामले चल रहे थे, जिसमें वह पांच साल की सजा काट चुका है। लुटेरे के हौसले कितने बुलंद थे, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि स्टेशन से मात्र कुछ ही कदम दूर आरपीएफ और जीआरपी थाना है। इसके बावजूद यहां भी वारदात हो गई।

सुपरवाइजर और लुटेरे के बीच झड़प

depredation at Gun Point on Railway booking office

जीआरपी एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में सुपरवाइजर दिलबाग सिंह मौजूद थे।

इसी बीच नाकाबपोश युवक नवीन बुकिंग ऑफिस में दाखिल हुआ और दिलबाग सिंह को देसी कट्टे के बल पर धमकाकर काउंटर पर पड़े करीब 4100 रुपये लूट लिए। सुपरवाइजर और लुटेरे के बीच झड़प के बाद शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और नवीन को धर दबोचा। एसएचओ ने कहा कि घटना के समय बुकिंग आफिस के कमरे का गेट खुला था। पहले भी सुरक्षा के मद्देनजर यह गेट लॉक करके रखने को कहा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed