फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deposit Draft of Rs 50 lakh, and former congress leader get Bail

50 लाख रुपये का ड्राफ्ट जमा करवाते ही मिली जमानत

Thu, 17 Apr 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Deposit Draft of Rs 50 lakh, and former congress leader get Bail

पंजाब के पूर्व डीजीपी से ठगी करने के आरोपी कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान विजय पाल सिंह उर्फ डिंपी ने बुधवार को 50 लाख रुपये का ड्राफ्ट सिविल जज शिल्पी की अदालत में जमा करवा दिया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद और ड्राफ्ट मिलते ही शिकायतकर्ता पक्ष ने डिंपी की जमानत का विरोध नहीं किया। इसके बाद अदालत ने विजय पाल सिंह उर्फ डिंपी की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन


अदालत ने विजय पाल सिंह उर्फ डिंपी को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। वहीं पूछताछ के लिए रिमांड हासिल करने के लिए पुलिस द्वारा दायर अर्जी पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण सिंगल की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष को 50 लाख रुपये वापस कर दिए हैं और उनका समझौता हो गया है। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल तय की है।


यह है मामला
पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क ने बीती चार जनवरी को सेक्टर-3 थाने में डिंपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज मामले के अनुसार विर्क ने चंडीगढ़ के आसपास एग्रीकल्चर जमीन खरीदने के लिए डिंपी से संपर्क किया था। डिंपी ने उनसे बयाने के रूप में 50 लाख का चेक लिया और उसे कैश करवा लिया।

काफी समय तक जब डिंपी ने जमीन नहीं दिलवाई और पैसे भी नहीं लौटाए। इस पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed