{"_id":"5c014025bdec2241b842e895","slug":"demanding-ransom-from-businessman-by-sending-a-letter-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः खालिस्तान के नाम पर लोहा व्यापारी से मांगी फिरौती, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः खालिस्तान के नाम पर लोहा व्यापारी से मांगी फिरौती, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा( पंजाब)
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा में खालिस्तान के नाम पर फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल है। वहीं पुलिस भी इस घटना पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हालांकि आरोपी की मोबाइल लोकेशन सहित कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मोगा की पुरानी अनाज मंडी में एक लोहा व्यापारी से यह फिरौती मांगी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी केसर सिंह और थाना सिटी साउथ प्रमुख जतिंदर सिंह ने कहा कि कई पहलुओं में जांच चल रही है, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामले को किसी गर्म ख्याली धड़े या खालिस्तानी जत्थेबंदी से जुड़े होने की बात को नकार दिया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
यहां पुरानी अनाज मंडी में लोहा व्यापारी को खालिस्तानी संगठन के नाम पर चिट्ठी भेजकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इसके अलावा उन्हें फोन पर भी धमकी दी जा रही है।लोहा व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोहा व्यापारी को फोन करने वाला हिंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जाल बिछाया लेकिन आरोपी काबू नहीं आ सका।
विज्ञापन