फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demanding extortion money from builder, accused arrested

20 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 30 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
demanding extortion money from builder, accused arrested

पंचकूला पुलिस ने एक बिल्डर को जान से मारने की धमकी देकर बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिला सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंचकूला पुलिस के डीसीपी अनिल धवन ने यह खुलासा किया।

विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों की ओर से दी गई धमकी के बाद बिल्डर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैप लगाया और इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि तीनों यूपी के जिला उन्नाव जिले के हैं।
विज्ञापन


इनमें विपिन पुत्र रणवीर और जितेंद्र पुत्र रमाकांत गांव कुसैला और जयपाल पुत्र बांके लाल गांव बहरी का  रहने वाला है। ये लोगों को डरा धमकाकर पैसे वसूल करते थे। इन आरोपियों ने 24 अगस्त को शहर के जाने माने बिल्डर सेक्टर-6 के मकान नंबर 94 निवासी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के मालिक सतपाल सिंगला के घर के टेलीफोन पर मोबाइल से फोन कर उनसे 20 लाख रुपये की की मांग की और पैसे न मिलने पर सतपाल सिंगला के दोनों बच्चों को खत्म करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिली तो कार्रवाई करते हुए सेक्टर-5 स्थित थाने में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसकी काल डिटेल (सीडीआर) और कैफ (सिम लेते वक्त जमा किया गया आवेदन पत्र) लेकर साइबर सेल की मदद से पता लगाया कि फोन कहां से आया और नंबर किसके नाम रजिस्टर्ड है।

इसके बाद पुलिस ने रविवार सवेरे चार बजे तीनों को सेक्टर-12 स्थित रैली गांव से गिरफ्तार कर लिया। अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

अलग-अलग जगह काम करते हैं तीनों: पुलिस की पूछताछ में यु़वकों ने बताया कि विपिन पल्लवी होटल के पास सेक्टर-5, पंचकूला में टैक्सी चालक का काम करता है। जितेंद्र सेक्टर-16, पंचकूला में हलवाई का काम करता है और जयपाल सेक्टर-9 पंचकूला की बूथ मार्केट में गैस चूल्हे रिपेयर करने का काम करता है।


जयपाल ने जिस मोबाइल नंबर से सिंगला के घर फोन किया था यह सिम जिला उन्नाव, यूपी से ही 100 रुपये देकर दुकानदार से चालू हालत में लिया गया था। इसके अलावा जिस व्यक्ति की आईडी यह नंबर लेने में प्रयोग की गई है, उस व्यक्ति को वह नहीं जानता।

इसी मोबाइल सिम का प्रयोग फिरौती मांगने के लिए तीनों आरोपियों ने किया। योजनाबद्ध ढंग से विपिन ने फोन पर रंगदारी की मांग की थी, जयपाल उसके साथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed