{"_id":"5e4572958ebc3ee60618aecb","slug":"delhi-s-man-found-dead-at-kanina-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना: दिल्ली के वेटर की हत्या कर शव कुएं के पास फेंका, कुत्तों ने चेहरा नोंच डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनीना: दिल्ली के वेटर की हत्या कर शव कुएं के पास फेंका, कुत्तों ने चेहरा नोंच डाला
Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में आए वेटर की किसी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव भालखी के पास फेंक दिया गया। मृतक के चेहरे को कुत्तों ने नोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक दिल्ली का निवासी भोपाल सिंह है। शव मिलने के बाद एसपी दीपक सहारण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गांव भालखी के लोगों ने गुरुवार को कुएं के पास शव को देखकर पुलिस को फोन किया। दौगड़ा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक का चेहरा कुत्तों ने नोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक की जेब से मिले कागजों को अनुसार उसकी पहचान हुई। मृतक दिल्ली निवासी 36 वर्षीय भोपाल उर्फ मुन्ना सिंह है।
विज्ञापन
कनीना डीएसपी साधुराम मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी एसपी दीपक सहारण ने घटनास्थल का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में वेटर का काम करता था। बीती रात भालखी गांव में ही किसी लगन समारोह में काम करने के लिए आया था। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
दौगड़ा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्जकर करवाई शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में इस महीने यह दूसरी लाश मिली है। इससे पहले अंकित का मर्डर कर उसका शव फेंका गया था। जिसके सिर को खोजने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े थे।