फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death of man due to hit by train

रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त नहीं

Tue, 05 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 05 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
death of man due to hit by train
भारतीय रेल - फोटो : file photo

मोहाली के सेक्टर-82 स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सिटी दो बरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में सोहाना थाने की पुलिस पहुंची, साथ ही जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर वह अचानक रेल के नीचे आ गया। उन्होंने धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक की रिपेयर का काम चल रहा था। इस कारण कई ट्रेन वाया मोरिंडा होकर चंडीगढ़ गई।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतक किस ट्रेन के आगे आया है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है। मृतक की साइकिल पर टिफिन ट्रैक के पास से ही मिला है। ऐसी भी आशंका है कि ट्रैक को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इसके अलावा उक्त इलाके के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि मृतक की पहचान की जा सके। वहीं, शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed