{"_id":"58175bf94f1c1bab31435a26","slug":"death-in-mohali-fight-over-a-beedi-mohali-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी पीने को लेकर तकरार, मारपीट में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी पीने को लेकर तकरार, मारपीट में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीड़ी पीने के दौरान तकरार के बाद हुई मारपीट में बीते हफ्ते एक युवक (29) घायल हो गया था। इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक जैकी की मां गीता पत्नी सतपाल निवासी लालड़ू मंडी ने बताया कि उनका बेटा जैकी 16 अक्तूबर को घर से लालडू मंडी के बाजार में खाना लेने गया था, कुछ देर बाद रॉकी मसीह पुत्र जसमेर मसीह उनके बेटे को रेहड़ी पर घर लेकर आया। उसने बताया कि पप्पू पुत्र ओमी व कुछ अन्य व्यक्तियों ने बीड़ी पीने को लेकर तकरार के बाद जैकी के साथ मारपीट की है। इसके बाद जैकी को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया।
वहां से 21 अक्तूबर को उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पप्पू पुत्र ओमी निवासी लालडू मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।