{"_id":"58e533e44f1c1bdc315b610b","slug":"death-after-parking-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"...सिर्फ गाड़ी हटाने को कहा था, फिर हो गई बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...सिर्फ गाड़ी हटाने को कहा था, फिर हो गई बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
गली में वाहन खड़े करने के लिए हुआ झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ गाड़ी हटाने को कहा और बवाल हो गया, बात बवाल तक ही होती तो भी ठीक था, लेकिन इस हंगामें की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई। जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र के मॉडर्न एन्क्लेव में गली में बाइक और कार की पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर जिम मालिक और उसके नौकर के खिलाफ गैर इरादतन कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।
बलटाना चौकी इंचार्ज ने बताया कि कालोनी के मकान नंबर-23 के सामने शिव फिटनेस के नाम पर अजय चड्ढा जिम चलाते हैं। जिम में आने वाले लोग अपने वाहन गली में खड़े कर देते हैं। इस कारण मकान नंबर-23 में रहने वाले राजिंदर वर्मा और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कई बार जिम प्रबंधकों से वाहनों को सही तरीके से खड़े करने के लिए कहा, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण दोनों पड़ोसियों में तकरार चल रही थी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम दोनों पक्षों में जोरदार बहस हो गई। राजिंदर वर्मा ने जिम मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद वह घर चले गए। घर पहुंचने के बाद राजिंदर वर्मा की जिम मालिक अजय के साथ दोबारा बहस शुरू हो गई, जिसने झगड़े का रूप ले लिया। इसके बाद राजिंदर वर्मा की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने राजिंदर वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि राजिंदर दिल के मरीज थे और झगड़े में उनको दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के लड़के रवि वर्मा की शिकायत पर जिम मालिक अजय चड्ढा निवासी मॉडर्न एन्क्लेव और उसके नौकर अजय खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।