फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly war in prisoners in punjab nabha jail, 9 injured

पंजाबः नाभा जेल में दो बार खूनी भिड़ंत, 9 कैदी घायल

Sun, 24 May 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 24 May 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
deadly war in prisoners in punjab nabha jail, 9 injured

नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में कैदियों में दो बार खूनी भिड़ंत हो गई। इस दौरान नौ कैदी बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से पांच को कड़ी सुरक्षा के बीच नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन


बाकी चार जेल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नाभा की मॉडर्न जेल में खतरनाक आतंकी रखे गए हैं। यह जेल अक्सर विवादों में रही है। शनिवार सुबह जेल की बैरक नंबर 20 और चार में कैदियों में पुरानी रंजिश के कारण खूनी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान कैदियों ने एक-दूसरे को मारने के लिए चाय के पैन, गिलास आदि का इस्तेमाल किया।  मारपीट में तीन कैदी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में ये लोग शामिल

deadly war in prisoners in punjab nabha jail, 9 injured

घायलों में आरडीएक्स एक्ट अधीन सजा काट रहा कैदी सुखविंदर सिंह बॉक्सर, गांधी खन्ना कांड में सजा काट रहा जगपाल और सिरसा केस में बंद सुखकिरन सिंह शामिल है। यह ग्रुप 20 नंबर बैरक में बंद था। शाम पांच बजे कैदी फिर से भिड़ गए। इस भिड़ंत में छह कैदी घायल हो गए जिनमें से चार का जेल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि दो को सिविल अस्पताल में लाया गया।

वहां से इन्हें राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल कैदियों में गुरजंट सिंह, रणधीर सिंह, रजिंदर पाल, अमन कुमार, रजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह शामिल हैं। मामले संबंधी थाना कोतवाली में आरोपी कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज कर लिया गया है।

‘जेल प्रशासन की मिलीभगत’

घायल सुखविंदर सिंह व जगपाल ने उपचार के दौरान बताया कि यह लड़ाई जेल प्रशासन की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में सरेआम ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा है। कईं बार बताने के बावजूद जेल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि जेल में भीम सिंह, ज्ञान सिंह व अन्य कईं कैदियों को जेल प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है जो कभी भी जेल में मारपीट करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed