फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly gangwar in mohali market

बीच बाजार चली किरपानें और बेसबॉल, 3 पहुंचे अस्पताल

Tue, 15 Dec 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 15 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
deadly gangwar in mohali market

मोहाली के फेज-3ए की मार्केट में उस समय माहौल गरमा गया, जब करीब 12 युवकों ने किरपानों, बेसवाल व रॉडों से कुछ लड़कों पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मटौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ युवकों को राउंडअप किया है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान सुखविंदर सिंह, राजिंदर पाल सिंह और डिंपल के रूप में हुई है। तीनों को फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक दुकानदार व दो छात्र हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह लंगर की सेवा करने के बाद मार्केट में थे।
विज्ञापन


इस बीच हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए और बिना कुछ पूछे उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के हाथों में किरपान, बेसवाल के डंडे, रॉड व डंडे थे। उन्होंने उन्हें मारपीट करके लहूलुहान कर दिया। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। साथ ही इस दौरान पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों ने बताया कि हमला करने वालों में मनदीप सिंह जोधा पूनिया और ज्योत पूनिया समेत कई अन्य अज्ञात लोग थे। पता चला है कि यह इसमें से अधिकतर पीयू में पढ़ते हैं। साथ ही सोई पार्टी संबंधित है।

कंधे के नीचे लगे 15 टांके

हमले में घायल हुए सुखविंदर सिंह की टांग पर पर चोट आई है। जबकि बेसवाल का डंडा लगने से राजिंदर पाल सिंह के सिर पर गहरे जख्म आए हैं। वहीं, डिंपल के दाहिने कंधे के नीचे किरपान से गहरे जख्म आए हैं। उसे 15 टांके लगे हैं। मटौर थाने की पुलिस भी घायलों के बयान दर्ज करने पहुंच गई है।

यह थी हमले की वजह
जानकारी के मुताबिक, फेज-7 स्थित एक नामी स्कूल में एक छात्र पढ़ता है। पहले इनकी उस छात्र से दोस्ती थी। इस दौरान एक बार उसका आपस में झगड़ा हो गया था। इन युवकों ने उसका साथ दिया था। लेकिन, अब यह उसे तंग कर रहे थे। यह बात उसने अपने घायल दोस्तों को बताई थी। हमले से ठीक पहले हमलावर और दूसरे गुट की इस मामले पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद दूसरे गुट के युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया।


फेज-छह में भी हुआ था इसी तरह का झगड़ा
इससे पहले पिछले हफ्ते इसी तरह का एक मामला फेज-छह के बस स्टॉप पर सामने आया था। जब समराला के दो युवकों को कुछ लोग हमला करके घायल कर गए थे। इससे पहले कॉलेज के बाहर भी इसी तरह की लड़ाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed