{"_id":"046bfcae1fa31918ffacf5dd6ec6ca2d","slug":"deadly-attack-on-witness-against-asaram-bapu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के खिलाफ एक और गवाह पर हमले की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसाराम के खिलाफ एक और गवाह पर हमले की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी (भिवानी)
Updated Sun, 24 May 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम के खिलाफ यौन शोषण के मामले में पानीपत में गवाह पर हुए हमले के बाद यहां भी एक गवाह पर हमले की कोशिश की गई। बीती रात धारदार हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर गवाह के जागने पर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शूरू कर दी है। महत्वपूर्ण यह है कि नारायण साईं के खिलाफ यौन शोषण मामले में गवाह पानीपत के महेंद्र चावला और अजय कुमार की एक महीने पहले एक साथ गवाही थी।
विज्ञापन
हिसार निवासी अजय कुमार पिछले करीब छह माह से चरखी दादरी शहर में स्टेडियम रोड स्थित किराए के मकान में ऊपरी मंजिल पर रह रहा है।
अजय ने पुलिस से बताया कि वह लंबे समय तक आसाराम से जुड़े रहे उनकी भ्रष्ट हरकतों की वजह से उन्होंने आसाराम का साथ छोड़ दिया। वर्तमान समय में वह आसाराम के खिलाफ यौन शोषण के मामले में गवाह हैं।
विज्ञापन
उसकी गवाही एक माह पहले महेंद्र चावला के साथ थी। उसने बताया कि शुक्रवार रात शुक्रवार रात करीब साढे़ 12 बजे दो लोग मकान की छत पर चढे। यह लोग हथियार से लेस थे इसी बीच मेरी नींद खुल गई और जगने की आहट से यह भाग गए।
पुलिस ने अजय की शिकायत पर मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। शहर पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अजय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमलावरों की गिरफ्तार के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि अजय ने आसाराम के खिलाफ गवाही कब और कहां हैं इन सवालों के नहीं दिए।