{"_id":"21a46e963ea6df4693625907752436de","slug":"deadly-attack-on-three-boys-by-dozen-people-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 छात्रों पर दर्जन भर युवकों का हमला, पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 छात्रों पर दर्जन भर युवकों का हमला, पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में पेशी से लौट रहे तीन युवकों पर दर्जन भर युवकों ने तलवारों, डंडों और राड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना चंडीगढ़ में सेक्टर 44 की मार्केट की है। मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पंजाब और हरियाणा गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में पढ़ते हैं। उनकी वहां पर भी मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
इसी मामले की पेशी केलिए दोनों पक्ष कोर्ट में आये थे इस दौरान भी इनमें कुछ कहा सुनी हुई। जिसके बाद तीनों छात्रों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया था।
गौरतलब है कि लड़ाई झगड़े के मामले में प्रदीप, प्रिंस और महिंदर कोर्ट से लौट रहे थे। तभी सेक्टर 44 की मार्केट में उन पर तीन गाड़ियों से पहुंचे दर्जन भर युवकों ने उन पर तलवारों, डंडों व राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें प्रदीप को ज्यादा चोटें लगी थीं।
विज्ञापन
प्रदीप का अभी भी इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में नरिंदर, सचिन नेहरा, हरजीत मान, संजीव मलिक, अमित शेरावत, प्रदीप मलिक और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 325 427 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।