{"_id":"d7bb104135ae84095a5d3f9e51b7a46c","slug":"deadly-attack-on-grain-market-businessman-to-rob-30-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमला कर 30 हजार लूट ले गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर हमला कर 30 हजार लूट ले गए युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में सामान खरीदने आए एक व्यापारी पर हमला कर कुछ लोगों ने तीस हजार रुपये लुट लिए। पुलिस की प्राथमिक जांच में वारदात पुरानी रंजिश के तहत सामने आया है। पीड़ित सेक्टर-45 निवासी ललित कुमार ने वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी बुड़ैल में होलसेल की दुकान है। वह दुकान का सामान खरीदने ग्रेन मार्केट आए थे। इसी दौरान तीन चार युवकों ने उन पर ग्रेन मार्केट के पास हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार डंडे की चोट से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसके पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां, पीड़ित के सिर में आठ टांके लगाए गए। शिकायतकर्ता ललित कुमार के अनुसार उसने कुछ महीने पहले मोहाली मंडी में किसी व्यक्ति की मदद की थी। इसी वजह से दूसरे पक्ष के लोग उससे नाराज थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने की आरोपियों की पहचान:
पीड़ित के अनुसार आरोपियों में उसने दो की पहचान कर ली है। उसने बताया कि जीरकपुर निवासी अमर, विनोद उसके दोस्त थे। इन्हीं आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश भी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों का ग्रेन मार्केट में कारोबार है। मोहाली में एक पक्ष की मदद करने के बाद उन्होंने खुन्नस कर ली थी।
पुलिस का बयान:
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घायल के मेडिकल रिपोर्ट के बाद उसके बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
-पूनम दिलावरी, सेक्टर-26 थाना प्रभारी