{"_id":"58174d104f1c1bae314359c5","slug":"deadly-attack-on-dalit-family-on-diwali-night-in-mansa-of-punjab-boy-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दलित परिवार पर हमला, बचाव करने आए युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दलित परिवार पर हमला, बचाव करने आए युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की रात को मानसा में युवक का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात कुछ युवकों ने घर में घुसकर दलित परिवार पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने युवक आया तो उसकी हत्या कर दी। घटना पंजाब के मानसा की है। मामला महिला के घर अपने वाले लोगों पर रोक-टोक का था। इससे गुस्साए हथियार लेकर दलित परिवार के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर गांव हीरेवाला का युवक बीच बचाव करने आया तो उन्होंने तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया।
इस हमले में तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए। थाना सदर मानसा की पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने गांव की सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर धरना हटाया गया। गांव हीरेवाला में रविवार रात को हथियारबंद कुछ लोगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया।
इस दौरान बीच बचाव में आए नौजवान अतरजीत सिंह (22) का हमलावर तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर फरार हो गए। इस दौरान लक्खा सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह वासी हीरेवाला को भी जख्मी हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कत्ल से गुस्साए लोगों ने फूंक डाली आरोपियों की बाइक
दिवाली की रात को मानसा में युवक का कत्ल
नौजवान के कत्ल के बाद गुस्साए गांववासियों ने हमलावरों की मोटरसाइकिल जला दी। हमलावर तेजधार हथियार भी छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना सदर मानसा के मुखी सर्वजीत सिंह चीमा ने बताया कि गांव की एक महिला के पास कुछ व्यक्ति आते जाते थे तो गांववासी इसका विरोध करते थे।
दिवाली की रात इसको रोकने वाले व्यक्तियों को सबक सिखाने के लिए हमलावरों ने तलवारों के साथ हमला करके अतरजीत सिंह को जख्मी कर दिया। उसकी रात तीन बजे राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस आरोप में पुलिस ने जीत सिंह, मैपी, गोबिंद सिंह, संदीप सिंह, गुरजंट सिंह, अमरीक सिंह, शामी सिंह वासी खारा और जसवीर कौर वासी हीरेवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे गुस्साए गांववासियों ने गांव की सड़क पर धरना लगा दिया था। इसको एसपी (डी) नरिंदर पाल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उठा लिया।