{"_id":"57866f6c4f1c1b124b13db92","slug":"deadly-attack-knife-attack-knife-attack-on-old-man-knife-attack-on-retired-officer-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बुजुर्ग पर चाकुओं से जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बुजुर्ग पर चाकुओं से जानलेवा हमला, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बुधवार देर शाम एजी पंजाब से रिटायर्ड कर्मचारी राम पाल पर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने राम लाल को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया है।
पुलिस के अनुसार सैक्टर-63 स्थित फ्लैट में 20 दिन पहले ही राम लाल रहने आए थे। बुधवार शाम वह घर पर अकेले थे। देर शाम जब उनकी पत्नी कमलेश घर वापस आईं तो उन्होंने राम लाल को बेहोशी की हालत में पाया। उनकी गर्दन पर चाकुओं से हमले के निशान थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर ने उन्हें पीजीआई में पहुंचाया।
डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि लूटपाट के चलते आरोपियों ने राम पाल पर हमला किया हो सकता है। राम पाल अभी बयान देने की स्थिति में नही है और उनके बयान लेने के बाद ही पता चलेगा कि हमलावर कौन थे और किस मकसद से हमला किया गया है। सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।