{"_id":"65ef11a145e45e962d012a1d","slug":"dead-body-with-burnt-face-found-in-phagwara-forest-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: फगवाड़ा के जंगल में मिला चेहरा जला हुआ शव, हाथ-पैर कपड़े से बंधे, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: फगवाड़ा के जंगल में मिला चेहरा जला हुआ शव, हाथ-पैर कपड़े से बंधे, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 11 Mar 2024 08:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:18 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में एक व्यक्ति का शव जंगल में मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंजाब के सभी थानों में शव की तस्वीरें भेजी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक युवक का शव जंगल में मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फगवाड़ा सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ बलविंदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जंगल में मिली लाश का चेहरा बुरी तरह से जला है और हाथ-पैर दोनों किसी कपड़े से बंधे थे। मृतक की पहचान के लिए प्रदेश के सभी थाना में अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ बलविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गांव खजुरला निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम वह रोजाना की तरह सैर करने बेईं पुल की तरफ गए थे। जहां उन्होंने जंगल में कुछ हिरण और जंगली कुक्कड़ भी देखें लेकिन जब वह बेईं पुल की तरफ गए, जहां पानी की निकासी के लिए एक जगह बनी हुई है वहां देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था।
विज्ञापन
ध्यान से देखा तो मृतक व्यक्ति के दोनों हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे और लाश का चेहरा पूरी बुरी तरह से जला हुआ था। चेहरे की हड्डियां ही दिखाई दे रही थी। मनदीप सिंह ने पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंच संदिग्ध हालात में पड़े शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि जंगल में मिले शव की प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र 35-40 साल लग रही है। शव की पहचान के लिए आसपास हाईवे पर ढाबे वालों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश के थानों में मृतक के शव की फोटो भेजकर पहचान की कोशिश की जाएगी।