{"_id":"4e426f5d2a2a539def9818cf5dd35d28","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना रंगड नंगल क्षेत्र के गांव अम्मों नंगल से शनिवार को पुलिस ने हत्या कर नहर में फेंकी गई लाश बरामद की।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को शव पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। हालांकि शनिवार तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस थाना रंगड नगल के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अम्मों नगल के पास लाधूभाना के नहर में पेड़ की डालियों में फंसी हुई एक व्यक्ति की लाश को ग्रामीणों ने देखा है। जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि शव पर कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन
मृतक की आयु करीब 25 से 30 साल है। एसएचओ ने बताया कि गर्दन और टांगों पर कटे के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन
शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम सोमवार को सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है शव पानी में बहते हुए यहां तक पहुंचा है।