Ludhiana News: बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में पानी की टंकी से मिला वार्डन का शव, लगा ये आरोप
थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। बाकी जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज की छत पर पानी की टंकी में वार्डन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वार्डन शनिवार की सुबह से ही लापता चल रहा था। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात को जब परिवार और छात्र छत पर पहुंचे तो एक युवक ने टंकी में झांक कर देखा तो शव पड़ा था।
इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक वार्डन की पहचान वीर सिंह के रूप में हुई है। छात्रों और परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से कॉलेज प्रबंधन परेशान कर रहा था और उन्हें जबरन कॉलेज से निकालने की कोशिश की जा रही थी।
सूचना के बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्रों ने शनिवार की रात को कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसी तरह से पुलिस ने उन्हें शांत किया। छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि यह हत्या है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी दावा किया है कि वीर सिंह को कॉलेज से जबरन निकाला जा रहा था। यही कारण है कि वह मानसिक रूप से परेशान था।
जानकारी के अनुसार बीर सिंह लाइब्रेरियन थे और कुछ दिन पहले कॉलेज प्रबंधन ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन बना दिया था। बीर सिंह ने अपनी पूरी जिंदगी इसी कॉलेज में काम करके निकाली है। शनिवार को वह अचानक गायब हो गए। परिवार ने उन्हें काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिले। देर रात को परिवार कॉलेज पहुंचा तो वहां छात्रों ने साथ मिल वीर सिंह की तलाश शुरू कर दी।
वह ढूंढते-ढूंढते कॉलेज की छत पर चले गए और टंकी में वीर सिंह का शव मिला। इसके बाद सभी ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव टंकी में छिपाया गया है, जबकि कई लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या है। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। बाकी जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।
मुलाजिमों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
मुलाजिमों ने वार्डन का शव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और मैनेजमेंट कमेटी का पुतला भी फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारी हनी सिंह ने आरोप लगाया कि सभी काफी समय से काम कर रहे हैं और उन्हें अब मैनेजमेंट कमेटी लगातार परेशान कर रही है, ताकि कुछ लोग खुद छोड़ जाएं।
यही नहीं तनख्वाह कम करके लगातार डबल काम देकर परेशान किया जा रहा है कि वह किसी तरह से पुराने मुलाजिमों को निकालकर नए की भर्ती कर सकें। प्रदर्शनकारी हनी ने बताया कि पुराने सभी मुलाजिमों को तंग कर उन्हें निकाला जा रहा है। नई भर्ती करने की कोशिश की जा रही है।
मैनेजमेंट ने कहा- मौत कैसे हुई, नहीं पता, पुलिस करेगी जांच
बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज के वाइस चेयरमैन अमरजीत सिंह ने साथियों के साथ रविवार को देर शाम अस्पताल में ही एक प्रेस वार्ता बुलाई। जहां उन्होंने कहा कि बीर सिंह अस्पताल का पुराना साथी है। वह काफी अच्छा काम करता था और ईमानदार था। उन्होंने कहा कि प्रबंधन पर लगाए जा रहे आरोप सब निराधार है।
उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कमेटी ने पहले ही पुलिस को शिकायत दे दी गई है कि मामले की तह तक जाएं और जांच करके सच्चाई को सामने लाया जाए। थाना मोती नगर पुलिस को शिकायत दी गई है। अमरजीत सिंह ने बताया कि पुराने मुलाजिमों ने आरोप लगाया है कि कमेटी का विवाद है, वह गलत है। कमेटी के सभी सदस्य पुराने हैं और अपना काम पहले की तरह अच्छे से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
रिपोर्ट में डूबने से हुई है मौत: पुलिस
थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि बीर सिंह का कमरा भी अस्पताल परिसर में है और बेटा भी वहीं रहता था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बीर सिंह अकेला ही टंकी की तरफ जा रहा था और एक घंटे के बाद उसका बेटा उसे ढूंढते ऊपर गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि डूबकर उसकी मौत हुई है। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को दे दिया गया है। आरोपों की भी जांच की जा रही है।