{"_id":"6006e69f176c50517b4c606c","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-from-a-tree-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में खेत में पेड़ से लटका मिला 16 साल के लड़के का शव, इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में खेत में पेड़ से लटका मिला 16 साल के लड़के का शव, इलाके में सनसनी
Tue, 19 Jan 2021 07:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर के थाना बहरामपुर के गांव जग्गूचक्क टांडा में किशोर का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर थाना बहरामपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह (16) पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी जग्गूचक्क टांडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मनप्रीत के पिता सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनप्रीत सरकारी स्कूल दीनानागर में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसने बचपन से ही अमृत बाणा पहन रखा है। वह गांव के गुरुद्वारा साहिब में सुबह शाम सेवा करने जाता था। बुधवार को दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों में मनप्रीत जुटा हुआ था। मनप्रीत ने गुरु पर्व के मौके पर गतके के जौहर दिखाने थे। इसके कारण वह देर शाम तक गुरुद्वारा साहिब में अभ्यास करता था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को भी वह गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के बाद गतका की प्रैक्टिस कर रहा था। अक्सर वह देर शाम लौटता था लेकिन सोमवार को नहीं आया। जब उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में जाकर ग्रंथी से पूछा तो उन्होंने बताया कि मनप्रीत रोज की तरह सात बजे चला गया था। पूरे गांव में ढूंढा गया लेकिन मनप्रीत के बारे में कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आठ बजे गांव के एक व्यक्ति ने खेत में पेड़ से मनप्रीत का शव लटका देखा। गांव के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। सुखविंदर सिंह ने बताया कि न तो उनकी और न ही उनके बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश थी। वहीं डीएसपी महेश सैनी ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है।