फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of missing youth found in plot in Ludhiana

Ludhiana News: घर से लापता युवक का शव मिला, पास में बाइक और सिरिंज पड़ी मिली, जताई जा रही ये आशंका

Wed, 19 Oct 2022 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Oct 2022 05:48 PM IST
सार

परिवार वालों ने अंदेशा जताया है कि उसके किसी जानकार ने उसे अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ दिया है जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच करने में जुटी है कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी और वह किससे मिला था। 

विज्ञापन
Dead body of missing youth found in plot in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में घर से बिना बताए मंगलवार शाम को निकले कबीर नगर इलाके के रहने वाले अमन का शव बुधवार की सुबह शिमलापुरी क्षेत्र में एक खाली प्लाट में मिला। आशंका जताई जा रही है कि अमन की अधिक नशा करने से मौत हुई है। शव के पास से सिरिंज और बाइक भी मिली है। राहगीरों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


थाना शिमलापुरी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे ने नशा छोड़ दिया था लेकिन आशंका यह है कि उसके साथ किसी जानकार ने नशे की ओवरडोज दी है जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। 
विज्ञापन


थाना शिमलापुरी के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि अमन खन्ना स्थित जीवनजोत नशा छुड़ाओ केंद्र में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था। पहले अमन नशा करने का आदी था। परिवार वालों ने उसे जीवनजोत केंद्र में ही दाखिल कराया था। वह अपना उपचार करवाने के बाद वहीं पर बतौर सफाई कर्मचारी काम करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को वह करीब साढ़े चार बजे घर से निकला था। कहां जा रहा है, इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया। इसके बाद परिवार वालों ने काफी समय तक उसकी तलाश की लेकिन सारी रात अमन का कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार वाले सुबह ढूंढने निकले तो सूचना मिली कि अमन का शव एक खाली प्लाट में पुलिस को मिला है। 


इसके बाद पुलिस के साथ संपर्क किया तो सभी वहां पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आशंका यही है कि अधिक नशा करने की वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार वालों ने अंदेशा जताया है कि उसके किसी जानकार ने उसे अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ दिया है जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच करने में जुटी है कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी और वह किससे मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed