{"_id":"63a880ef80b6280e6015cda6","slug":"dead-body-of-jalandhar-youth-found-in-car-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जालंधर के युवक की कनाडा में कार में मिली लाश, परिवार ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: जालंधर के युवक की कनाडा में कार में मिली लाश, परिवार ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Sun, 25 Dec 2022 10:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:29 PM IST
सार
कनाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना से लोहियां में मातम पसर गया। परिवार ने भारतीय दूतावास और कनाडा पुलिस से उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह दिन पहले कनाडा की कैलगरी में लापता जालंधर के गांव लोहिया खास के युवक की लाश एक गाड़ी से बरामद होने के बाद परिवार सदमे में है। मार्केट कमेटी लोहियां खास के वाइस चेयरमैन जसवंत सिंह जोसन को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनके इकलौते बेटे जसकरन सिंह (22) की कैलगरी कनाडा में मौत हो गई। इस खबर से लोहियां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक जसकरन सिंह जोसन पिछले सोमवार से कनाडा के कैलगरी शहर से लापता था जिसकी सूचना कनाडा पुलिस को दी गई थी लेकिन छह दिन बाद सुबह शव एक गाड़ी में मिला। सूचना के बाद कनाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना से लोहियां में मातम पसर गया। परिवार ने भारतीय दूतावास और कनाडा पुलिस से उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन