{"_id":"65df7a6c07edd95c0007d6be","slug":"dead-body-of-elderly-woman-found-in-chandigarh-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुनसान जगह में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News: सुनसान जगह में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Thu, 29 Feb 2024 12:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:22 AM IST
सार
चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला का शव सुनसान जगह पर मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। महिला का शव अस्पताल में रखवा दिया गया है। गुरुवार यानी आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली सीमा के साथ लगते सेक्टर-54 की सुनसान जगह पर बुधवार शाम को पुलिस को एक 60 साल की महिला का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई है। सेक्टर-54 के सरकारी स्कूल के पास सुनसान एरिया में इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी चरनजीत सिंह विर्क और सेक्टर-39 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। महिला के शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन पुलिस को यह भी कहना कि इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मौके पर एसएफएल की टीम ने पहुंचकर खून के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना महिला के परिजनों तक भी पहुंच गई थी। वे मोहाली के एक एरिया में बनी झुग्गियों में रहने वाले हैं। महिला के परिजनों ने उसकी पहचान कर पुलिस को बताया कि महिला कल से घर से लापता थी। वहीं, महिला और उसका परिवार यूपी के बस्ती जिला के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन