फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Dehradun man found in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में मिली देहरादून के व्यक्ति की लाश, सिर पर चोट के निशान, खून भी बहा

Wed, 22 Nov 2023 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मृतक ने दो शादियां की थी। उसका परिवार देहरादून में ही रह रहा है। यहां उसका रिश्तेदार नारियल पानी की फड़ी लगाता है। 10-15 दिन पहले ही मृतक चंडीगढ़ उनके पास आया था। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Dead body of Dehradun man found in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर 26 में लाश मिली है। लाश एक सब्जी मंडी के पास एक एससीओ की पहली मंजिल में मिली है। मृतक की पहचान बहार आलम के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला था। 

विज्ञापन


उसके सिर के पीछे चोट का निशान है और खून भी निकला है। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को बुधवार दोपहर किसी व्यक्ति की अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक ने दो शादियां की थी। उसका परिवार देहरादून में ही रह रहा है। यहां उसका रिश्तेदार नारियल पानी की फड़ी लगाता है। 10-15 दिन पहले ही मृतक चंडीगढ़ उनके पास आया था। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। संभवत: गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed