फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body of couple found in objectionable condition

कार में यौन संबंध बनाते दम घुटा, प्रेमी जोड़े की मौत

Wed, 17 Dec 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Wed, 17 Dec 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
dead body of couple found in objectionable condition
एक गैराज में कार के अंदर संबंध बनाने समय दम घुटने से प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक हालत में मौत हो गई। दम घुटने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। मामला पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) से जुड़ा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि गैराज में एसी ऑन कर कार खड़ी करने से अंदर गैस भर गई थी। गैराज में गैस भरने से एसी ने कार के अंदर गैस खींचना शुरू कर दिया था। इसी गैस में दम घुटने से दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई आबादी गली नं. 6 निवासी युवक अपनी प्रेमिका के साथ श्रीगंगानगर रोड पर एक गैराज में बंद कार में बैठा था, इसी दौरान दोनों की मौत हो गई थी, दोनों के शव बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. जगदीश टक्कर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। थाना नं. 2 की पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई की थी।

गैराज में खड़ी कार में बेसुध्‍ा ‌मिले

dead body of couple found in objectionable condition
मामला रविवार को सामने आया। जब लोगों ने अबोहर के श्री गंगानगर रोड स्थित मकान के गैराज में खड़ी कार के अंदर प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में बेसुध देखा था। कार का एसी ऑन था।

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इतला दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। खबरों के मुताबिक प्रेमी सुबह ही लड़की को घर से अपनी कार पर लेकर आया था।

जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर 6 निवासी हरीश कुमार कुक्कड़ की श्रीगंगानगर रोड पर बेल्डिंग की दुकान है और वह पास ही एक खाली पड़े मकान के गैराज में अपनी कार खड़ी करते थे।

लड़की को घर से कार में लेकर आया था

dead body of couple found in objectionable condition

रविवार शाम करीब 5 बजे लोगों ने गैराज में खड़ी कार में बेसुध मिले लड़के-लड़की को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बेल्डिंग की दुकान के संचालक हरीश कुमार के बेटे करन (19) के रूप में हुई। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि लड़का-लड़की कार में आपत्तिजनक हालत में थे।

दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए या नहीं इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। विदित रहे कि करीब पांच महीने व तीन साल पहले ऐसी ही दो घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed