{"_id":"6045d3688ebc3e58fc5fe1a9","slug":"dead-body-of-a-man-found-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में वारदात : फर्नीचर मार्केट में मिली खून से लथपथ लाश, एक दिन पहले हुआ था झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में वारदात : फर्नीचर मार्केट में मिली खून से लथपथ लाश, एक दिन पहले हुआ था झगड़ा
Mon, 08 Mar 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:04 PM IST
सार
- चंडीगढ़ के सेक्टर 53 फर्नीचर मार्केट स्थित गुरुद्वारे के पास मिली खून से लथपथ लाश
- लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने की आशंका
- मृतक की पहचान कजहेड़ी निवासी केदार (45) के रूप में हुई
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मिला खून से लथपथ शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 53 फर्नीचर मार्केट स्थित गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान कजहेड़ी निवासी केदार (45) के रूप में हुई है। मामले में सेक्टर 36 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 53 फर्नीचर मार्केट स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास बने पार्क में खून से लथपथ एक व्यक्ति पड़ा है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। व्यक्ति के सिर पर गंभीर जख्म थे। पुलिस ने व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम केदार है और वह कजहेड़ी स्थित बेकरी में काम करता था। रविवार को काम से छुट्टी होने के चलते केदार सेक्टर 54 स्थित अपने चाचा के पास गया था। इस दौरान उसका किसी से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस अब मामले को लेकर आदर्श कॉलोनी में रहने वाले उसके चाचा और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान करने को लेकर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन